Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » कोट भ्रामरी मेले में नई समिति के साथ भव्य तैयारियां, भजन संध्या और भंडारे का होगा आयोजन”

कोट भ्रामरी मेले में नई समिति के साथ भव्य तैयारियां, भजन संध्या और भंडारे का होगा आयोजन”

Spread the love

रिपोर्ट भगवत नेगी,  मेरा हक न्यूज़

बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक में लगने वाला प्रसिद्ध कोट भ्रामरी मेला मेलाडूंगरी इस बार और भी खास होने वाला है। मेले की तैयारियों को लेकर एक नई समिति का गठन किया गया है, जिसमें कई नए नाम जुड़े हैं और जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

 

 

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या और राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने भी उपस्थित होकर महत्वपूर्ण बातें रखीं। शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि हर पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को निभाए और सुनिश्चित करें कि मेले का आयोजन शांति और अनुशासन के साथ हो। संचालन का कार्य देवेंद्र गोस्वामी ने किया और संगठन में नए नाम भी जोड़े गए, जिनमें लालित फर्स्वान, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या और नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा शामिल हैं और नए सचिव की नियुक्ति की गई है। प्रचार को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है। अनुशासन समिति की जिम्मेदारी भूवन पाठक को दी गई है।

स्टार नाइट जो ३० अगस्त को आयोजित होगी उसके लिए देवेंद्र गोस्वामी ने कहा कि इस बार मेले की परंपरा और उसकी भव्यता को और बेहतर तरीके से दिखाया जाएगा। उन्होंने लच्छू पहाड़ी, दर्शन फर्स्वान , माया उपाध्याय , अलंकार संगीत की भूमिका का ज़िक्र करते हुए बताया कि 29 अगस्त को मां भ्रामरी मार्बल्स का भंडारा होगा और अलंकार संगीत मंडली द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी होगा। इसके अलावा 25 अगस्त को दोपहर 3 बजे पोस्टर विमोचन कार्यक्रम रखा गया है। मेले की व्यवस्था को लेकर जानकारी दी गई कि 30 अगस्त की शाम 5 बजे से लेकर 31 अगस्त की शाम 5 बजे तक विशेष सुरक्षा कारणों से कज्यूली , सिटोली रोड से ही प्रवेश दिया जाएगा।

 

भूवन पाठक ने कहा कि झालामाली के मां भगवती के मंदिर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने चौखुटिया की जिया रानी का उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे हम मां भगवती मंदिर और नागनाथ मंदिर को भी प्रमुखता से प्रकाश में ला सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिन के समय किसी भी उपद्रवी तत्व को रोकने के लिए पुलिस को सतर्क करना आवश्यक है।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने सभी भक्तों से आग्रह किया कि मिलजुलकर इस मेले को सफलतापूर्वक संपन्न करें। जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने कहा कि सभी लोगों का प्रयास होना चाहिए कि मेले को भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिसे भी जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा से निभाना है। उन्होंने कहा कि यह मेला परंपरागत है, पहले जब कोई सुविधा नहीं थी तब भी यह होता था, और आज सभी सुविधाओं के साथ इसे और शानदार बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

 

राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि यह देव दरबार का मेला है, जहां सभी राजनीतिक दल भी एकजुट होकर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि 1998 से मेला समिति का गठन किया गया था और तब से लगातार पदाधिकारी बदलते रहे हैं। यह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है, जिसे बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यहां किसी भी जाति या धर्म का भेदभाव नहीं होता और सभी श्रद्धालु एक साथ शामिल होते हैं। उन्होंने पूर्व अध्यक्षों के कार्यकाल की भी सराहना की।

 

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा ने की। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें कुलदेवी का आशीर्वाद लेना है और सभी पदाधिकारी अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाएं। मां का आशीर्वाद लेकर ही आयोजन को सफल बनाया जा सकता है।

 

इस आयोजन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, भूवन पाठक, हेम वर्मा, भाजपा गरुड़ मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, जिला पंचायत सदस्य दीपक खुल्बे, बलवंत रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवंत भंडारी , क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्समन लच्छू भी शामिल हुए। इसके साथ ही ट्रक यूनियन से महेश रावत, कंचन थायत और अमित रावत उपस्थित रहे।

 

ट्रक यूनियन की ओर से 30 अगस्त की रात में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 29 अगस्त को छोटी जागरण में भ्रामरी मार्बल्स वालों का भंडारा रहेगा और शाम को अलंकार संगीत मंडली द्वारा विशेष संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।

 

इस प्रकार, बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक में लगने वाला कोट भ्रामरी मेला मेलाडूंगरी न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। इस बार गठित नई समिति और सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका के साथ पूरा क्षेत्र मिलजुलकर इसे भव्य और सफल बनाने में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 0 1 7 1
Users Today : 1366
Users Yesterday : 424
Users Last 7 days : 2830

Rashifal