लोक संस्कृति के रंगों में सजे नन्हे बच्चे, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में 132 प्रतिभागियों ने दिखाई सांस्कृतिक विविधता
Report- Vaishnavi
गरुड़। सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ में आयोजित फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक पेश की। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को उत्तराखंड की लोक संस्कृति से जोड़ने के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना रहा।
प्रतियोगिता में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के कुल 132 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य रजिया सिद्दीकी ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति रुचि एवं सम्मान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और उसके संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम की प्रभारी रूहिम आरजू रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के आईटी प्रभारी मुर्शिल सिद्दीकी सहित निर्णायक मंडल की सदस्य आशा कोहली, दीपा बिष्ट, गीता आर्या, हिमानी लोहुमी, निकिता और मुस्कान उपस्थित रहीं।





Users Today : 7
Users Yesterday : 37
Users Last 7 days : 260