सरयू नदी में बहे 8 वर्षीय मासूम का शव बरामद, 5 दिन बाद संयुक्त रेस्क्यू टीम ने कठिन अभियान किया पूरा
बागेश्वर जनपद के कपकोट क्षेत्र में सरयू नदी के तेज बहाव में बह गए 8 वर्षीय मासूम बालक की तलाश में पिछले पांच दिनों से लगातार चल रहा संयुक्त रेस्क्यू अभियान आखिरकार शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। पुलिस, जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पुलिस की ड्रोन विंग और जनपद पुलिस की संयुक्त टीम ने अथक प्रयासों के बाद उत्तरोड़ा के पास नदी किनारे से मासूम का शव बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को कपकोट क्षेत्र में सरयू नदी के उफान में एक 8 वर्षीय बालक बह गया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (आईपीएस) के निर्देशन में तत्काल एक विशेष संयुक्त रेस्क्यू टीम का गठन किया गया। टीम में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पुलिस की ड्रोन यूनिट और स्थानीय पुलिस के जवानों को शामिल किया गया, जिन्होंने लगातार दिन-रात अभियान चलाकर बालक की तलाश की।
रेस्क्यू अभियान के दौरान जवानों को सरयू नदी के तेज बहाव, गहरे गड्ढों, फिसलन भरे पत्थरों और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने बिना रुके मैन्युअल सर्चिंग जारी रखी। साथ ही नदी के किनारे और दुर्गम क्षेत्रों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया गया। कपकोट से लेकर बागेश्वर तक नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में गोलना, झटक्वाली और देवलचोरा सहित कई संवेदनशील स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया गया।
लगातार पांच दिनों तक चले इस अभियान के बाद 24 जुलाई 2026 को संयुक्त रेस्क्यू टीम ने उत्तरोड़ा के पास नदी किनारे बेहद कठिन परिस्थितियों में बालक का शव बरामद किया। मौके पर मौजूद परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद बागेश्वर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
यह अभियान पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और अन्य सभी बचाव एजेंसियों के समन्वय, धैर्य और निरंतर प्रयास का उदाहरण बना। वहीं इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों ने मासूम के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
#Bageshwar #Kapkot #SaryuRiver #RescueOperation #NDRF #SDRF #Uttarakhand #BageshwarPolice #MeraHakNews





Users Today : 196
Users Yesterday : 69
Users Last 7 days : 1171