Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » मंडलसेरा में धान की क्रॉप कटिंग का डीएम ने किया निरीक्षण, 60 वर्गमीटर में मिली 33.9 किलो उपज

मंडलसेरा में धान की क्रॉप कटिंग का डीएम ने किया निरीक्षण, 60 वर्गमीटर में मिली 33.9 किलो उपज

Spread the love

मंडलसेरा में धान की क्रॉप कटिंग का डीएम ने किया निरीक्षण, 60 वर्गमीटर में मिली 33.9 किलो उपज

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े जुटाने के लिए धान की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया जारी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने मंडलसेरा पहुंचकर क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी धान की फसल की क्रॉप कटिंग कर प्रयोग की प्रक्रिया और प्रगति का जायजा लिया।

काश्तकार गोपाल गिरि के खेत में निर्धारित 60 वर्गमीटर क्षेत्रफल में क्रॉप कटिंग की गई, जिसमें कुल 33.9 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों के खेतों में निर्धारित क्षेत्रफल के आधार पर क्रॉप कटिंग प्रयोग किए जाते हैं। इन्हीं के माध्यम से जिले में फसलों की औसत उपज और वार्षिक उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से संवाद कर कृषि कार्यों में आ रही समस्याओं और चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से सिंचाई, कृषि संसाधनों, बीज और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय काश्तकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 4 5 8
Users Today : 12
Users Yesterday : 107
Users Last 7 days : 722

Rashifal