Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बागेश्वर में फायर सर्विस का डबल रेस्क्यू ऑपरेशन; मलबे में फंसे बोलेरो सवार 2 यात्रियों को बचाया, कौसानी मार्ग भी खुलवाया

बागेश्वर में फायर सर्विस का डबल रेस्क्यू ऑपरेशन; मलबे में फंसे बोलेरो सवार 2 यात्रियों को बचाया, कौसानी मार्ग भी खुलवाया

Spread the love

बागेश्वर में फायर सर्विस का डबल रेस्क्यू ऑपरेशन; मलबे में फंसे बोलेरो सवार 2 यात्रियों को बचाया, कौसानी मार्ग भी खुलवाया

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। बारिश के बीच बागेश्वर फायर सर्विस ने दो अलग-अलग रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर यात्रियों को राहत पहुंचाई। कपकोट रोड पर मलबे में फंसे बोलेरो वाहन और उसमें सवार दो यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं, कौसानी मार्ग पर गिरे विशाल पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।

पहली घटना 27 सितंबर को कपकोट रोड पर आरे के पास हुई। पहाड़ी से गिरे मलबे और कीचड़ में बोलेरो वाहन संख्या UK 02TA 3051 फंस गया था। सूचना मिलते ही बागेश्वर फायर स्टेशन की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने रस्सों की मदद और कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को मलबे से बाहर निकाला। वाहन में सवार दोनों यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

दूसरी घटना कौसानी में होटल प्रतीक्षा के पास हुई, जहां मुख्य मार्ग पर विशाल पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। सूचना पर गरुड़ फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया और मार्ग पर यातायात बहाल कराया।

फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत मिली। पुलिस प्रशासन ने बारिश के दौरान यात्रा करते समय सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 6 1 0
Users Today : 11
Users Yesterday : 106
Users Last 7 days : 838

Rashifal