नशामुक्त उत्तराखंड अभियान: बागेश्वर के मयो और सिमतौली में 3 नाली अवैध भांग की खेती नष्ट
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से बागेश्वर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना झिरौली पुलिस ने ग्राम मयो और सिमतौली के पर्वतीय क्षेत्रों में करीब 3 नाली भूमि पर उगाई गई अवैध भांग की खेती को उखाड़कर नष्ट कर दिया।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में थानाध्यक्ष मनोहर चन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए अवैध मादक पदार्थों की खेती, बिक्री और तस्करी से दूर रहने की अपील की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अवैध नशे की खेती की सूचना देने की अपील
बागेश्वर पुलिस ने आम जनता से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। यदि आसपास कोई व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थों की खेती, बिक्री या तस्करी करता है, तो इसकी सूचना राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 (मानस पोर्टल) या आपातकालीन नंबर 112 पर देने की अपील की गई है। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले नागरिक की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
नशे के खिलाफ जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से ही सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।





Users Today : 11
Users Yesterday : 37
Users Last 7 days : 481