ऑपरेशन प्रहार: अपहरण और गंभीर मारपीट के मामले में कपकोट पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने अपहरण और गंभीर मारपीट के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कपकोट पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी का भट्टा और घटना में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम पुडकुनी निवासी महेश सिंह बघरी ने 19 सितंबर 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दयाल गड़िया, सुंदर सिंह और मोहन सिंह ने उनके साले हरि सिंह पुत्र आनंद सिंह का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की और गंभीर चोटें पहुंचाईं। तहरीर के आधार पर थाना कपकोट में मुकदमा संख्या 62/2026, धारा 140(4), 351(3), 352 और 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई। 24 सितंबर को थाना कपकोट पुलिस टीम ने दयाल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी तोक नायल, ग्राम पौथिया और मनोज सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र हीरा सिंह, निवासी तोक नायल, ग्राम पौथिया को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनवर सिंह, उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल, हेड कांस्टेबल धीरज कुमार, विनोद हरबोला और कांस्टेबल विरेंद्र परिहार शामिल रहे।





Users Today : 14
Users Yesterday : 107
Users Last 7 days : 706