Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » कोतवाली पहुंचे स्कूल के नौनिहाल, गरुड़ कॉलेज में सजी सुरक्षा पाठशाला; साइबर ठगी और महिला सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

कोतवाली पहुंचे स्कूल के नौनिहाल, गरुड़ कॉलेज में सजी सुरक्षा पाठशाला; साइबर ठगी और महिला सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

Spread the love

कोतवाली पहुंचे स्कूल के नौनिहाल, गरुड़ कॉलेज में सजी सुरक्षा पाठशाला; साइबर ठगी और महिला सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। युवा पीढ़ी को कानून, नागरिक सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए बागेश्वर पुलिस का जन-जागरूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में केपीबी इंटरनेशनल स्कूल मंडलसेरा के छात्र-छात्राओं ने कोतवाली बागेश्वर का शैक्षिक भ्रमण किया, जबकि राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में छात्र संघ चुनाव के दौरान पुलिस ने सुरक्षा पाठशाला आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।

कोतवाली भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बच्चों को थाने की दैनिक कार्यप्रणाली, पुलिस की सामाजिक व कानूनी जिम्मेदारियों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया की जानकारी दी। बच्चों को शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, पुलिस हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराधों से बचाव तथा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के बारे में बताया गया।

वहीं, राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में छात्र संघ चुनाव के दौरान उपनिरीक्षक विनीता बिष्ट के नेतृत्व में कोतवाली बैजनाथ पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, महिला सुरक्षा और साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया। डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी देते हुए वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई।

महिला सुरक्षा के तहत छात्राओं और महिला प्राध्यापकों के स्मार्टफोन में गौरा शक्ति ऐप डाउनलोड कराकर लाइव पंजीकरण कराया गया। साथ ही आपात स्थिति में ऐप से सहायता लेने तथा महिला हेल्पलाइन 1090 और डायल 112 की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 4 6 0
Users Today : 14
Users Yesterday : 107
Users Last 7 days : 706

Rashifal