Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » बागेश्वर पहुंचे नवनियुक्त अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सचिन सेमवाल; एसपी ने शुभकामनाएं देकर सौंपा प्रशिक्षण को लेकर मार्गदर्शन

बागेश्वर पहुंचे नवनियुक्त अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सचिन सेमवाल; एसपी ने शुभकामनाएं देकर सौंपा प्रशिक्षण को लेकर मार्गदर्शन

Spread the love

बागेश्वर पहुंचे नवनियुक्त अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सचिन सेमवाल; एसपी ने शुभकामनाएं देकर सौंपा प्रशिक्षण को लेकर मार्गदर्शन

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा में सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्त अधिकारियों के नियुक्ति स्थलों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में जनपद बागेश्वर में नियुक्त अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (FSSO) सचिन सेमवाल ने देहरादून में प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 21 सितंबर 2026 को जनपद में अपनी आमद कराई।

एसपी ने दीं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

जनपद में आमद के अवसर पर सचिन सेमवाल ने पुलिस कार्यालय बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आगामी शेष व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं और प्रशिक्षण के दौरान विभागीय जिम्मेदारियों को गंभीरता से समझने पर जोर दिया।

जनसेवा और आपदा प्रबंधन में योगदान की उम्मीद

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फील्ड प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक अनुभव और तकनीकी दक्षता को मजबूत करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त अधिकारी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपना प्रशिक्षण पूरा करेंगे और भविष्य में अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन तथा जनसेवा के क्षेत्र में प्रभावी योगदान देंगे।

जनपद में नियुक्ति के बाद सचिन सेमवाल अब अपने शेष व्यावहारिक प्रशिक्षण के तहत अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों का मैदानी अनुभव प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 2 9 1 0
Users Today : 3
Users Yesterday : 135
Users Last 7 days : 669

Rashifal