Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 36 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 3 वाहन सीज; सत्यापन में लापरवाही पर मकान मालिकों के चालान

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 36 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 3 वाहन सीज; सत्यापन में लापरवाही पर मकान मालिकों के चालान

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 36 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 3 वाहन सीज; सत्यापन में लापरवाही पर मकान मालिकों के चालान

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में 8 अक्टूबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान 3 वाहनों को सीज किया गया।

होटल-ढाबों की जांच, 21 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

पुलिस ने देर शाम ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 21 बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन किया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले 34 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर मकान मालिकों पर कार्रवाई

चेकिंग के दौरान कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने मंडलसेरा निवासी मकान मालिक शमशेर सिंह और फकीर राम के विरुद्ध कार्रवाई की। दोनों पर अपने मकान में रह रहे किरायेदारों का नियमानुसार पुलिस सत्यापन नहीं कराने का मामला सामने आया। पुलिस ने संबंधित मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत नगद चालान की कार्रवाई की।

बागेश्वर पुलिस की अपील

पुलिस ने आम जनता से सार्वजनिक स्थानों पर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था भंग करने जैसी गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी है। किसी भी स्थान पर अशांति या हुड़दंग की सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 6 2 2
Users Today : 11
Users Yesterday : 37
Users Last 7 days : 481

Rashifal