Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 37 वाहन चालकों पर कार्रवाई, एक वाहन सीज; सार्वजनिक शांति भंग करने पर 5 के चालान

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 37 वाहन चालकों पर कार्रवाई, एक वाहन सीज; सार्वजनिक शांति भंग करने पर 5 के चालान

Spread the love

ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर में 37 वाहन चालकों पर कार्रवाई, एक वाहन सीज; सार्वजनिक शांति भंग करने पर 5 के चालान

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत 24 सितंबर को पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 37 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। इनमें एक वाहन सीज करने के साथ चार वाहनों के कोर्ट चालान किए गए।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों की एल्कोमीटर से जांच की गई। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए सड़क पर अनियमित रूप से पार्क किए गए वाहनों पर व्हील जैमर लगाए गए।

पुलिस ने आमजन से अपील की कि अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन और ऑपरेशन कालनेमी के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी जारी रही। सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन पाए जाने पर पांच व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा हुड़दंग से दूर रहने की अपील की। किसी भी स्थान पर अशांति या हुड़दंग की सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 4 5 8
Users Today : 12
Users Yesterday : 107
Users Last 7 days : 722

Rashifal