ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी, 21 वाहन चालकों के चालान; 3 लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई
Report- Vaishnavi
बागेश्वर। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में 7 अक्टूबर 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
वहीं, ऑपरेशन कालनेमी के तहत बाहरी क्षेत्रों से आकर अपनी पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले 3 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
बागेश्वर पुलिस की अपील
पुलिस ने आम जनता से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था भंग करने जैसी गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी है। किसी भी स्थान पर अशांति या हुड़दंग की सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।
सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनें।





Users Today : 13
Users Yesterday : 37
Users Last 7 days : 405