Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » मुख्यमंत्री के बागेश्वर दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों और जवानों को दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री के बागेश्वर दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों और जवानों को दिए सख्त निर्देश

Spread the love

मुख्यमंत्री के बागेश्वर दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों और जवानों को दिए सख्त निर्देश

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए बागेश्वर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने कोतवाली बागेश्वर क्षेत्र के भगवती पैलेस में वीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ब्रीफिंग के दौरान वीआईपी सुरक्षा, यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, संचार व्यवस्था और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। एसपी ने सभी अधिकारियों और जवानों को निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचने और पूरी सतर्कता एवं अनुशासन के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी समस्या या आपातकालीन सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आपसी समन्वय से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

एसपी ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा और जनसुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहें तथा सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय साह, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट राजेश साह, पुलिस उपाधीक्षक धारचूला दीप्ती कैड़ा, पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल समीरन भट्ट सहित ड्यूटी प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 4 6 2 2
Users Today : 11
Users Yesterday : 37
Users Last 7 days : 481

Rashifal