Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » पुलिस लाइन मालता में एसपी जितेन्द्र मेहरा ने परेड का किया निरीक्षण, विवेचना में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस लाइन मालता में एसपी जितेन्द्र मेहरा ने परेड का किया निरीक्षण, विवेचना में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Spread the love

पुलिस लाइन मालता में एसपी जितेन्द्र मेहरा ने परेड का किया निरीक्षण, विवेचना में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Report- Vaishnavi

बागेश्वर। रिजर्व पुलिस लाइन मालता में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक पुलिस परेड में पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा ने जवानों का निरीक्षण कर अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कार्यकुशलता को परखा। उन्होंने विवेचकों को नए आपराधिक कानूनों के तहत साक्ष्य संकलन और ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोडिंग में लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।

25 सितंबर को आयोजित परेड में एसपी ने मुख्य मान-प्रणाम ग्रहण किया। इस दौरान जवानों ने दौड़, टोलीवार मार्च पास्ट, ड्रिल और आधुनिक शस्त्रों के संचालन का अभ्यास किया। आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए शस्त्रों को खोलने-जोड़ने और सुरक्षित हैंडलिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया।

एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

परेड के बाद विवेचकों के साथ गोष्ठी में उन्होंने अपराध स्थल के निरीक्षण, जब्ती और बरामदगी की कार्रवाई की अनिवार्य वीडियोग्राफी करने तथा डिजिटल साक्ष्यों को समय से ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवेचना में शिथिलता, तकनीकी लापरवाही या साक्ष्य संकलन में कमी पाए जाने पर संबंधित विवेचक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में सीओ कपकोट मनीष शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र आर्य, थाना-शाखा प्रभारी, विवेचक और पुलिस लाइन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 5 3 4 6 0
Users Today : 14
Users Yesterday : 107
Users Last 7 days : 706

Rashifal