मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए चला विशेष अभियान, 2049 फॉर्म-6 प्राप्त
Report- Vaishnavi
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विशेष शिविरों के आयोजन और घर-घर सत्यापन के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 8 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदेय स्थल पर विशेष शिविर लगाए गए। इसके बाद 12 से 20 अक्टूबर 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया। इस दौरान पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

अभियान के तहत विशेष शिविरों और बीएलओ के क्षेत्रीय सत्यापन एवं जांच के दौरान कुल 2049 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं। इन फॉर्मों के आधार पर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
निर्वाचन आयोग की इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। साथ ही, सभी पात्र नागरिकों को आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिल सके। यह अभियान मतदाता सूची को अधिक समावेशी बनाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।





Users Today : 97
Users Yesterday : 47
Users Last 7 days : 305