Home » उत्तराखंड » बागेश्वर न्यूज़ » आपातकालीन साइरन ट्रायल: बागेश्वर पुलिस की विशेष सूचना

आपातकालीन साइरन ट्रायल: बागेश्वर पुलिस की विशेष सूचना

Spread the love

आपातकालीन साइरन ट्रायल: बागेश्वर पुलिस की विशेष सूचना

रिपोर्टर: मेरा हक न्यूज़

 

जनपद बागेश्वर पुलिस ने 24 अगस्त 2025 को आपदा/आपातकालीन स्थिति के परीक्षण के लिए अलर्ट साइरन बजाने की सूचना जारी की है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह साइरन केवल ट्रायल हेतु बजाया जाएगा – आम जनता को किसी भी प्रकार से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।

 

पुलिस ने बताया कि बरसात के मौसम व आपदा संभावित घटनाओं से जनता को सतर्क करने के उद्देश्य से कोतवाली बागेश्वर, थाना कपकोट एवं थाना कांडा क्षेत्र में पहले से अलर्ट साइरन स्थापित किए गए हैं। अब 24 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे आपदा प्रबंधन व पुलिस टीम द्वारा संयुक्त अभ्यास के तहत साइरन का ट्रायल किया जाएगा।

 

जनता से अपील की गई है कि ट्रायल साइरन बजने पर कोई अफवाह न फैलाएं, न ही डरें। यह केवल व्यवस्था की चैकिंग है, जिससे किसी आपात स्थिति में सहायता पहुंचाना अधिक सहज हो सके।

 

बागेश्वर पुलिस ने नागरिकों को सहयोग व जागरूकता बनाये रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Mera Hak News हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

Our Visitor

0 3 8 9 5 2
Users Today : 116
Users Yesterday : 71
Users Last 7 days : 294

Rashifal